(15 October 1931, Rameswaram Died: 27 July 2015, Shillong)
भारत के "मिसाइल मैन" कहे जाने वाले डॉ. कलाम का जीवन हमेशा से ऐसा नहीं था। तमाम संघर्षों और कठिन परिश्रम के बाद उन्होनें जीवन में यह मुकाम हासिल किया था। 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्में डॉ. कलाम का पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। वे सन 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। इस दौरान वे जनता के राष्ट्रपति के रूप में खासे लोकप्रिय हुए। डॉ. कलाम का पूरा जीवन इस बात का प्रतीक है कि यदि ठान लिया जाए तो कोई भी राह कठिन नहीं होती और कोई भी लक्ष्य अभेद्य नहीं होता।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में आने के बाद वे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों पर ले गए। उन्होनें रक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट योगदान दिया है, इसीलिए आज पूरा देश उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जानता है। उनके दिए कुछ मंत्र आपके जीवन को भी बदलने की ताकत रखते हैं-
1." सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।"
2. "महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।"
3. "शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा।"
4. "कृत्रिम सुख की बजाए ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिए।"
5. "भगवान ने हमारे मस्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।"
6. "मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चाजें नहीं बदल सकता।"
7. "यदि हम स्वतंत्र नहीं तो कोई हमारा आदर नहीं करेगा।"
8. "आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।"
9. "आकाश की तरफ देखिए हम अकेले नहीं हैं, सारा ब्रह्मांड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।"
10. "इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी है।"
https://www.livehindustan.com/career/story-apj-abdul-kalam-birthday-anniversary-read-here-inspiring-quotes-by-missile-man-of-india-3562151.html

No comments:
Post a Comment