स्वामी विवेकानंद को भारत के महान आध्यात्मिक गुरु और विचारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। विवेकानंद के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और लाखों युवाओं को दिशा देते हैं।
National Youth Day (Yuva Diwas) 2025: हर साल 12 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन भारत के युवाओं व नौजवानों को समर्पित खास दिन है। युवा देश के भविष्य को बेहतर और स्वस्थ बनाने का माध्यम हैं। युवाओं को प्रेरित करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। हालांकि युवा दिवस 12 जनवरी को मनाने की खास वजह है। ये दिन स्वामी विवेकानंद से जुड़ा हुआ है। स्वामी विवेकानंद को भारत के महान आध्यात्मिक गुरु और विचारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। विवेकानंद के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और लाखों युवाओं को दिशा देते हैं।
राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का निर्णय भारत सरकार ने 1984 में लिया। 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाने का चयन करने के पीछे मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों और शिक्षाओं को युवाओं तक पहुंचाना था। पहली बार 12 जनवरी 1985 को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया और इसके बाद हर साल से ये दिन युवाओं के लिए समर्पित करते हुए मनाया जा रहा है।
कौन हैं स्वामी विवेकानंद?
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन के माध्यम से आध्यात्मिकता और राष्ट्र सेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में उन्होंने ऐतिहासिक भाषण दिया। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने "अमेरिका के भाइयों और बहनों" के साथ की। इस भाषण ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई।
राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है। उनके आदर्श और विचार युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, और राष्ट्रीय गौरव का संचार करते हैं। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम जैसे संगोष्ठी, सेमिनार, निबंध लेखन, खेल प्रतियोगिताएं, और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इनका मकसद युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करना और उन्हें समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराना है।
राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व
राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं के लिए ऐसा मौका है जो उन्हें याद दिलाता है कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य निर्माता हैं। ये दिन युवाओं को ऊर्जा और क्षमताओं को सही दिशा में लगाने का संदेश देता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का मौका है।
National Youth Day 2025 Theme: क्या है इस वर्ष की थीम और विषय
इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस का विषय "राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण" है। इसके साथ ही इस वर्ष इसकी थीम "युवा एक स्थायी भविष्य के लिए: लचीलेपन और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र को आकार देना" (Youth for a Sustainable Future: Shaping the Nation with Resilience and Responsibility) है।
https://www.amarujala.com/photo-gallery/lifestyle/swami-vivekananda-jayanti-2025-when-is-national-youth-day-yuva-divas-and-why-it-is-celebrated-2025-01-08?pageId=5
No comments:
Post a Comment