Friday, 18 October 2019

इन भारतीयों व भारत से जुड़ी हस्तियों को मिल चुका है नोबेल पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट


नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय
1. रविंद्रनाथ टैगोर : (साहित्य)
रविंद्रनाथ टैगोर 1913 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे। साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया था। वह यह सम्मान पाने वाले पहले एशियाई भी रहे। यह पुरस्कार पाने वाले पहले गैर यूरोपीय थे।

2. चंद्रशेखर वेंकटरमन: (भौतिकी)
चंद्रशेखर वेंकटरमन(सीवी रमन) ने भौतिकी के क्षेत्र में यह सम्मान 1930 में हासिल किया। जब प्रकाश किसी पारदर्शी माध्यम से गुजरता है, तब उसकी वेवलेंथ (तरंग की लम्बाई) में बदलाव आता है। इसी को रमन इफेक्ट के नाम से जाना गया।

3. मदर टेरेसा: (शांति)
अल्बानिया मूल की भारतीय मदर टेरेसा को 1979 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने 1950 में मिशनरी ऑफ कोलकाता की स्थापना की थी। उन्होंने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी।

4. कैलाश सत्यार्थी: (शांति)
वर्ष 2014 का शांति का नोबेल पुरस्कार कैलाश सत्यार्थी को मिला है। बच्चों के लिए किए गए उनके काम को देखते हुए कैलाश सत्यार्थी को यह पुरस्कार दिया गया।


भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता
1. हरगोविंद खुराना: (चिकित्सा)
भारतीय मूल के वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना को 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था। पंजाब में जन्मे खुराना ने अमरीका के जाने माने एमआईटी इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की थी और अमरीका में ही बस गए थे।

2. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर: (भौतिकी)
डॉ. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को 1983 में भौतिक शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी शिक्षा चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में हुई। वह बाद में चंद्रशेखर अमेरिका चले गए। उन्होंने खगोल भौतिक शास्त्र और सौरमंडल से संबंधित विषयों पर अनेक पुस्तकें लिखीं।

3. वेंकट रामाकृष्णन: (रसायन)
भारतीय मूल के अमेरिकी विज्ञानी वेंकटरमण रामकृष्णन को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में साल 2009 का नोबेल पुरस्कार दिया गया। राइबोसोम की संरचना और कार्यप्रणाली पर अध्ययन के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया। उनका जन्म तमिलनाडु के चिदंबरम जिले में 1952 में हुआ था।

4. वीएस नायपॉल: (साहित्य)
त्रिनिदाद एंड टोबैगो में जन्मे भारतीय मूल के लेखक वीएस नायपॉल को 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। उनके पूर्वज गोरखपुर से गिरमिटिया मजदूर रूप में त्रिनिदाद पहुंचे थे। उनके उपन्यासों में भारत को काफी महत्व दिया गया।

4. अमर्त्य सेन: (अर्थशास्त्र)
अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रोफेसर अमर्त्य सेन पहले एशियाई हैं। शांतिनिकेतन में जन्मे इस अर्थशास्त्री ने लोक कल्याणकारी अर्थशास्त्र की अवधारणा का प्रतिपादन किया है। उन्होंने गरीबी और भुखमरी जैसे विषयों पर काफी गंभीरता से लिखा है।

भारत में जन्मे विदेशी को भी मिला नोबेल
1.रोनाल्ड रॉस: (चिकित्सा)
रोनाल्ड रॉस को चिकित्सा और मलेरिया के परजीवी प्लास्मोडियम के जीवन चक्र की खोज के लिए 1902 में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। उनका जन्म उत्तराखंड के कुमांऊ के अल्मोड़ा जिले के एक गांव में हुआ था।

2. रुडयार्ड किपलिंग: (साहित्य)
ब्रिटिश लेखक और कवि रुडयार्ड किपलिंग को साहित्य के क्षेत्र में 1907 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म मुंबई में हुआ था।


भारत में रहे विदेशी को भी मिला नोबेल
दलाई लामा: (शांति)
दलाई लामा को साल 1989 में नाबेल का शांति पुरस्कार मिला था। दलाई लामा पूरी दुनिया में तिब्बती धर्मगुरु के रूप में जाने जाते हैं। उनका जन्म 1935 को तिब्बत में हुआ था। वह कई वर्षों से भारत में रह रहे हैं।

No comments:

Post a Comment