NCERT study plan for class 6 to 8 students: कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) है। स्कूल बंद हैं और बच्चे घरों में ही रहने के लिए मजबूर हैं। लेकिन नए सत्र का समय निकला जा रहा है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग (MHRD) ने एनसीईआरटी (NCERT) के साथ मिलकर एक अल्टरनेटिव एकेडेमिक कैलेंडर जारी किया है।
क्लास 1 से 5 के लिए ये कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। उसका लिंक आपको इस खबर में आगे मिल जाएगा। अब क्लास 6 से 8वीं तक का अल्टरनेटिव एकेडेमिक कैलेंडर जारी किया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि जल्द ही क्लास 9वीं से लेकर 12वीं तक का भी ऐसा एक कैलेंडर जारी किया जाएगा।
यह कैलेंडर खास तरीके से तैयार किया गया है। जिन घरों में लॉपटॉप या एक से ज्यादा स्मार्टफोन या ऑनलाइन क्लास के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां भी बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी। ये कैलेंडर इस तरह बना है कि पैरेंट्स भी टीचर्स से बात कर, प्लान समझकर बच्चों को घर पर पढ़ा सकते हैं।
क्या है कैलेंडर में
एनसीईआरटी ने फिलहार ये कैलेंडर अगले चार हफ्तों के स्टडी प्लान के साथ तैयार किया है। इसमें बताया गया है कि किस सप्ताह में बच्चों को किस तरह, किस विषय का कॉन सा टॉपिक पढ़ाया जाना है।
ये भी बताया गया है कि बच्चों को आप वह टॉपिक किस तरह से पढ़ा सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान आप घर पर बच्चों से कौन-कौन सी गतिविधियां करा सकते हैं। लॉकडाउन के इस समय में किस तरह से मानसिक तनाव कम कर सकते हैं।
NCERT ने ये कैलेंडर जारी करते हुए लिखा है कि अभी कुछ सप्ताह का स्टडी प्लान तैयार किया गया है। अगर हालात सामान्य नहीं होते हैं, तो इसके मद्देनजर आगे का स्टडी प्लान फिर से जारी किया जाएगा।
कैलेंडर में कौन से विषय
क्लास 6 के लिए - इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, साइंस, उर्दू, सोशल साइंस
क्लास 7 के लिए - इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, साइंस, उर्दू, सोशल साइंस
क्लास 8 के लिए - इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, साइंस, उर्दू, सोशल साइंस
इसके अलावा संस्कृत, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, कला शिक्षा को भी कैलेंडर में शामिल किया गया है। बच्चों को फिट और हेल्दी रखने के लिए क्या और किस तरह किया जाना चाहिए, इस बारे में भी विस्तार से बताया गया है।
NCERT class 1 to 5 academic Calender डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
No comments:
Post a Comment