Monday, 10 October 2022

नोबेल पुरस्कार 2022:इकोनॉमिक्स का नोबेल 3 एक्सपर्ट को, इन्होंने बैंकिंग और सोसायटी के रिश्तों की अहमियत बताई

 नोबेल प्राइज वीक 2022 के आखिरी दिन इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार घोषित हुआ। इस साल यह प्राइज बैंकिंग सेक्टर के एक्सपर्ट तीन इकोनॉमिस्ट को दिया गया है। ये हैं- बेन बेर्नाके, डगलस डायमंड और फिलिप डिविग। तीनों ने आर्थिक मंदी के दौर में बैंकिंग सेक्टर को बेहतर करने पर रिसर्च किए और मानवता को बचाने के बेहतर तरीके बताए। तीनों ही एक्सपर्ट अमेरिका के हैं।

फाइनेंशियल क्राइसिस से कैसे निपटे सोसायटी इकोनॉमिक्स का नोबेल अनाउंस करते हुए कमेटी ने कहा- तीनों ही एक्सपर्ट्स ने दुनिया को बताया कि इकोनॉमी जब मुश्किल दौर में होती है तो समाज को बैंकों की मदद लेकर कैसे निपटना चाहिए। बैंकिंग सेक्टर को तबाही से बचाना क्यों सबसे अहम है। तीनों ही इकोनॉमिस्ट ने बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा यह अहम रिसर्च 1980 में शुरू किया था। यह सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि मुश्किल आर्थिक हालात से उबरने के इन्होंने जो तरीके सुझाए, उस पर कई देशों ने अमल किया। अमूमन जैसे ही फाईनेंशियल क्राइसिस के वक्त बैंक के डिपॉजिटर्स पैसा निकालने में जल्दबाजी करते हैं। तीनों इकोनॉमिस्ट ने बैंकिंग और सोसायटी के बीच बैलेंस बनाकर इस मुश्किल से निकलने के उपाय सुझाए। कोविड-19 के बाद आर्थिक मंदी के संकेत हैं।

7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होते हैं। सबसे आखिर में इकोनॉमिक्स कैटेगरी का नोबेल अनाउंस किया जाता है। एक सप्ताह में सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का ऐलान हुआ। दिसंबर में इन्हें प्राइज दिए जाएंगे।


Source: https://www.bhaskar.com/international/news/nobel-prize-in-economics-to-3-experts-they-told-ways-to-strengthen-the-banking-sector-130421660.html


Friday, 7 October 2022

साहित्य का नोबेल 2022

 नोबेल समिति ने कहा कि अर्नो को यह सम्मान साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिए दिया गया है। स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में गुरुवार को विजेता के नाम का एलान किया। 2022 के लिए साहित्य के नोबेल का एलान कर दिया गया है। इस साल का नोबेल फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो को दिया गया है। फ्रांसीसी लेखिका एनी अर्नो ने अपनी रचनाओं में अपने जीवन के अनुभवों को ही शब्दों का रूप दिया है। यौन संबंधों, गर्भपात, माता-पिता के बिछोह जैसे व्यक्तिगत संस्मरणों को बिना किसी लाग-लपेट के किताबों की शक्ल देकर उन्होंने इन्हें पूरी दुनिया के महिलाओं की आवाज बना दिया। पुरस्कार के लिए उनका चयन करने वाली नोबेल समिति ने कहा, एनी जिस साहस और तीक्ष्ण तरीके से अपनी स्मृति की जड़ों, विलगाव और सामूहिक बाधाओं को उजागर करती हैं उसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। समिति ने कहा, एनी लेखन की मुक्ति की ताकत में विश्वास करती हैं। उनका काम अतुलनीय है। नोबेल समिति ने कहा कि अर्नो को यह सम्मान साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिए दिया गया है। स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में गुरुवार को विजेता के नाम का एलान किया।

नोबेल शांति पुरस्कार 2022

 नोबेल पीस प्राइज 2022 का ऐलान हो चुका है। इस बार नोबेल शांति पुरस्कार बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता, रूसी समूह 'मेमोरियल' और 'यूक्रेनियन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज' के नाम किया गया है।

इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में बंद बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह 'मेमोरियल' और यूक्रेन के संगठन 'सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज' को देने का ऐलान किया गया है। 

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने ओस्लो में की। पिछले साल यह पुरस्कार दो पत्रकारों, रूस के दिमित्री मुरातोव और फिलीपीन्स के मारिया रेसा को दिया गया था।

तब उन्हें यह पुरस्कार लोकतंत्र और शांति की अहम जरूरत, फ्रीडम ऑफ स्पीच की हिफाजत के लिए दिया गया था।

Wednesday, 5 October 2022

केमिस्ट्री का नोबेल 3 वैज्ञानिकों को:इनमें से एक महिला, दूसरे को 21 साल बाद फिर पुरस्कार

 स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल प्राइज वीक 2022 के तहत बुधवार को केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज का ऐलान किया गया। यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया जा रहा है।

 इनके नाम हैं- कैरोलिन बेट्रोजी (अमेरिका), मोर्टन मेल्डेल (डेनमार्क) और बेरी शार्पलेस (अमेरिका)। 81 साल के शार्पलेस को 2001 में भी दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ यह पुरस्कार मिला था।

नोबेल कमेटी के मुताबिक, इन वैज्ञानिकों ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नया आयाम दिया है। इसके अलावा बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री में इनका रिसर्च भविष्य में मेडिसिन के लिए नया रास्ता खोलेगा।

Tuesday, 4 October 2022

सिर्फ 10 मिनट में सीखिए 40 इंग्लिश वर्ड्स:रूट वर्ड को समझ गए तो इंग्लिश बन जाएगी आसान

 


जैसे हम नाम भूल जाते हैं वैसे ही हम शब्द भूल जाते हैं। किसी की वोकैब्युलरी को निरंतर फर्टिलाइजेशन की आवश्यकता होती है या वह समाप्त हो जाती है।


- एवलिन वॉ (इंग्लिश राइटर)


करिअर फंडा में स्वागत!


स्ट्रॉन्ग इंग्लिश मतलब करिअर ग्रोथ, और स्ट्रॉन्ग इंग्लिश के लिए स्ट्रॉन्ग वोकैब्युलरी आवश्यक। आज मैं आपको 10 मिनट में 40 इंग्लिश वर्ड्स सिखा दूंगा। बस ध्यान से पढ़ें और लिखते भी चलें (संभव हो तो)।


‘रूट वर्ड्स’ का मैजिक - इंग्लिश वोकैब्युलरी बनी आसान


अधिकांश अंग्रेजी 'रूट वर्ड्स' ग्रीक और लैटिन भाषाओं से आए हैं। रूट वर्ड्स के माध्यम से वोकैब्युलरी बनाने के लिए एक उपयोगी तरीका यह है कि पहले एक रूट वर्ड को देखें और फिर उस आधार के साथ जाने वाले परिचित उपसर्गों (प्रीफिक्स) और प्रत्ययों (सफिक्स) की तलाश करें।


1580 में पब्लिश हुआ विलियम बुलॉकर का यह पैम्पलेट इंग्लिश ग्रामर पर पहला पब्लिकेशन है। विलियम बुलॉकर ने अंग्रेजी के लिए 40 अल्फाबेट बनाए थे। हालांकि बाद में मध्ययुगीन लैटिन की तरह अंग्रेजी में भी 26 अल्फाबेट्स को स्वीकार किया गया।


शुरू करते हैं 40 वर्ड्स की यात्रा, 10 मिनट में


मैं आपको रूट वर्ड दूंगा, और फिर उससे बनने वाले इंग्लिश वर्ड्स और उनका मतलब।


1) Theo - शब्द 'theo' ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ है, ’भगवान’.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –


ATHEISM (उच्चारण - एथिइसम): किसी देवता के अस्तित्व में अविश्वास;

ATHEIST (एथीस्ट): नास्तिक;

MONOTHEISM (मोनोथीइसम): एक भगवान का सिद्धांत;

POLYTHEISM (पॉलीथीइसम): एक से अधिक देवताओं में विश्वास;

THEOCRACY (थिओक्रसी): दैवीय रूप से निर्देशित राज्य की सरकार;

THEOLOGY (थिओलॉजी): धार्मिक आस्था, अभ्यास और अनुभव की स्टडी;

THEOSOPHY (थिओसोफी): रहस्यमय अंतर्दृष्टि के आधार पर भगवान और दुनिया के बारे में शिक्षण;

PANTHEON (पैनथिओन): सभी देवताओं को समर्पित एक मंदिर.


कुल हुए 8 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?


2) Bene - शब्द 'bene' लैटिन से आता है, जिसका अर्थ है ‘अच्छा’.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –


BENIGN (उच्चारण - बिनाइन): दयालु, कोई नुकसान नहीं

BONA FIDE (बोनाˈफाइड): वास्‍तविक, सच्‍चा

BENEDICTION (बेनेडिक्शन): शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति;

BENEFACTOR (बेनेफैक्टर): कोई जो सहायता प्रदान करे;

BENEFICENT (बेनेफिसेंट): अच्छा काम करना या अच्छा उत्पादन करना;

BENEFICIAL (बेनेफिशियल): अच्छे परिणाम देना;

BENEFIT (बेनिफिट): जो भलाई को बढ़ावा देता है;

BENEVOLENT (बेनवॉलेंट): सद्भावना का सूचक.


कुल हुए 16 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?


3) Malus – शब्द ‘malus’ लैटिन से आता हैं, इसका अर्थ है ‘बुरा या हानिकारक’.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं – (ऊपर दिए आठ से ये एकदम उलट हैं)


MALIGN (उच्चारण - मˈलाइन्‌): दुर्भावनापूर्वक निंदा करके बदनाम करना;

MALA FIDE (मेला फाइड): बुरी नीयत से कुछ करना;

MALEDICTION (मलेडिक्शन): बुराई करने के लिए बोले गए अपशब्द;

MALEFACTOR (मैलेफैक्टर):अपराध या बुरा करने वाला;

MALEFICENT (मैलेफिसेंट): नुकसान कर देने वाली स्थिति;

MALAISE (मˈलेज): बीमारी महसूस करने की सामान्य अवस्था;

MALCONTENT (मैल्‌कंटेंट): जो असंतुष्ट है और बुरी स्थिति को बदलना चाहता है;

MALEVOLENT (मेलेवॉलेंट): द्वेष या घृणा.


कुल हुए 24 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?


4) Plac - शब्द 'plac' लैटिन से आता है, जिसका अर्थ होता है, ’खुश या संतुष्ट करना’.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –


COMPLACENT (उच्चारण - कम्प्लेसन्ट): अपनी क्षमताओं से संतुष्ट महसूस करना और प्रयास बंद कर देना;

IMPLACABLE (इमप्लेकेबल): बदलने के लिए (मानने के लिए) तैयार ही नहीं;

PLACATE (प्लकेट) : किसी को गुस्सा करने से रोकने के लिए मनाना;

PLACEBO (प्लैसिबो): एक दवाई जो दवाई नहीं सिर्फ आश्वासन है;

PLACID (प्लैसिड): एक शांत उपस्थिति या विशेषताएं होना.


कुल हुए 29 वर्ड्स। कठिन तो नहीं है?


5) Anglo – शब्द 'anglo' लैटिन से आता है, जिसका अर्थ 'इंग्लिश या ब्रिटिश' है.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –


ANGLOMANIA (उच्चारण - एंग्लोमेनिया): अंग्रेजी रीति-रिवाजों की अत्यधिक प्रशंसा;

ANGLOPHOBIA (एंग्लोफोबिया): इंग्लैंड का डर;

ANGLOPHONE (एंग्लोफोन): अंग्रेजी बोलने वाला व्यक्ति;

ANGLO-INDIAN (एंग्लो-इंडियन): अंग्रेजी मूल के भारतीय नागरिक;

ANGLOPHILE (एंग्लोफाइल): कोई व्यक्ति जो इंग्लैंड के देश और संस्कृति से प्यार करता है;

ANGLOSPHERE (एंग्लोस्फीयर): अंग्रेजी बोलने वाले देशों का संग्रह.


कुल हुए 35 वर्ड्स। देखते ही देखते कितना कर लिया!


6) Gamo - शब्द 'gamo' ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ है ‘शादी’.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –


MONOGAMY (उच्चारण - मोनोगैमी): एक समय में केवल एक विवाह की प्रथा;

BIGAMY (बाइगैमी): दो विवाह प्रथा या दो विवाह कर लेना;

POLYGAMY (पॉलीगैमी): बहु-विवाह प्रथा या स्थिति;

MISOGAMY (मिसोगैमी): शादी से नफरत;

MISOGAMIST (मिसोगैमिस्ट): एक व्यक्ति जो शादी की अवधारणा से नफरत करता है.


और हो गए पूरे 40!


तो आज का करिअर फंडा ये है कि इंग्लिश सीखते समय वोकैब्युलरी स्ट्रॉन्ग करना इम्पॉर्टेन्ट है, और उसके लिए रूट वर्ड स्टडी सबसे बढ़िया तरीका।

Source: https://www.bhaskar.com/db-original/news/english-will-become-easy-if-you-understand-the-root-word-130381378.html?ref=inbound_article

फिजिक्स का नोबेल 3 वैज्ञानिकों को:एलेन आस्पेक्ट, जॉन क्लॉसर- एंटन जेलिंगर के नाम का ऐलान, क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस पर रिसर्च किया

 फिजिक्स का नोबेल तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। ये हैं- एलेन आस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटन जेलिंगर। उन्हें यह पुरस्कार क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए दिया गया है।


एलेन आस्पेक्ट फ्रांस से ताल्लुक रखते हैं। वो पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। जॉन एफ क्लॉसर अमेरिकी रिसर्चर और प्रोफेसर हैं। एंटन जेलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं।


नोबेल प्राइज वीक 10 अक्टूबर तक चलेगा। 7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होंगे। सोमवार को मेडिसिन का नोबेल स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिए जाने का ऐलान हुआ था।


तीनों वैज्ञानिकों का रिसर्च किस बारे में


नोबेल कमेटी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक- इन तीनों वैज्ञानिकों ने entangled quantum states पर रिसर्च किया। इसमें दो पार्टिकल्स बिल्कुल एक तरह का व्यवहार करते हैं। अगर इन दोनों पार्टिकल्स को अलग-अलग भी कर दिया जाए तो इनका व्यवहार नहीं बदलता।

इस रिसर्च का फायदा न सिर्फ नई टेक्नोलॉजी के लिए किया जा सकेगा, बल्कि इससे फिजिक्स की क्वॉन्टम इन्फॉर्मेशन थ्योरी को भी एक्सटेंड किया जा सकेगा। इससे भी बड़ी बात कि यह कई गंभीर बीमारियों के इलाज में नया रास्ता खोल सकती है।

टेक्नोलॉजी की बात करें तो क्वॉन्टम कम्प्यूटर्स, क्वॉन्टम नेटवर्क्स और क्वॉन्टम एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन में इस रिसर्च से नई क्रांति लाई जा सकती है। क्वॉन्टम मैकेनिक्स को भी नई राह मिलेगी।

source: https://www.bhaskar.com/international/news/nobel-prize-physics-2022-update-alain-aspect-john-f-clauser-and-anton-zeilinger-130398669.html

Monday, 3 October 2022

स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन का नोबेल, इस खास काम के लिए नवाजे गए स्वीडन के वैज्ञानिक

 मेडिसिन/फिजियोलॉजी के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। साल 2022 के लिए यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को दिया गया है। स्वांते स्वीडन के एक जेनेटिस्ट हैं।

मेडिसिन/फिजियोलॉजी के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। साल 2022 के लिए यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को दिया गया है। स्वांते स्वीडन के एक जेनेटिस्ट हैं। 

वह विकासवादी आनुवंशिकी के स्पेशलिस्ट हैं। पाबो को यह नोबेल प्राइज विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोजों के लिए दिया गया है। 

नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस पेर्लमैन ने स्टाकहोम, स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में सोमवार को विजेता की घोषणा की। चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। 

साइंस की दुनिया में नोबल प्राइज सबसे सम्मानित पुरस्कार माने जाते हैं। स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली इसे देती है। इसकी पुरस्कार राशि 10 मिलियन स्वीडिश क्राउंस है। 


Source: https://www.livehindustan.com/international/story-svante-paabo-noble-prize-in-medicine-for-research-on-evolution-7170851.html

Class X Sample Question Paper & Marking Scheme for Exam 2020-21

 Class X Sample Question Paper & Marking Scheme for Exam 2020-21

SubjectSample Question PaperMarking Scheme
ScienceSQPMS
Elements of Book Keeping and AccountancySQPMS
Elements of BusinessSQPMS
English (Language & Literature)SQPMS
Hindi ASQPMS
Hindi BSQPMS
Home ScienceSQPMS
Computer ApplicationSQPMS
Mathematics (Basic)SQPMS
Mathematics (Standard)SQPMS
Social ScienceSQPMS
NCCSQPMS
Hindustani Music (Melodic)SQPMS
Hindustani Music (Percussion)SQPMS
Hindustani Music (Vocal)SQPMS
Carnatic Music-Melodic InstrumentsSQPMS
Carnatic Music-Percussion InstrumentsSQPMS
Carnatic Music-VocalSQPMS
PaintingSQPMS
ArabicSQPMS
BengaliSQPMS
AssameseSQPMS
Bahasa MelayuSQPMS
BhutiaSQPMS
BodoSQPMS
FrenchSQPMS
GermanSQPMS
GujaratiSQPMS
GurungSQPMS
JapaneseSQPMS
KannadaSQPMS
KashmiriSQPMS
LepchaSQPMS
LimbooSQPMS
MalayalamSQPMS
ManipuriSQPMS
MizoSQPMS
MarathiSQPMS
NepaliSQPMS
OdiaSQPMS
PersianSQPMS
PunjabiSQPMS
Rai LanguageSQPMS
RussianSQPMS
SanskritSQPMS
SherpaSQPMS
SindhiSQPMS
SpanishSQPMS
TamilSQPMS
TamangSQPMS
TangkhulSQPMS
Telugu APSQPMS
Telugu TelanganaSQPMS
ThaiSQPMS
TibetanSQPMS
Urdu ASQPMS
Urdu BSQPMS

SQPs of remaining subjects coming soon.












Web Link: https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSX_2020-21.html

Class XII Sample Question Paper & Marking Scheme for Exam 2022-23

 Link : https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSXII_2022-23.html

Class XII Sample Question Paper & Marking Scheme for Exam 2022-23

SubjectSample Question PaperMarking Scheme
AccountancySQPMS
ArabicSQPMS
AssameseSQPMS
BengaliSQPMS
BharatanatyamSQPMS
BhutiaSQPMS
BiologySQPMS
BiotechnologySQPMS
BodoSQPMS
Business StudiesSQPMS
Carnatic MelodicSQPMS
Carnatic PercussionSQPMS
Carnatic VocalSQPMS
ChemistrySQPMS
Computer ScienceSQPMS
Dance ManipuriSQPMS
Dance OdissiSQPMS
EconomicsSQPMS
Engg. GraphicSQPMS
English CoreSQPMS
English ElectiveSQPMS
EntrepreneurshipSQPMS
FrenchSQPMS
GeographySQPMS
GermanSQPMS
GujaratiSQPMS
Hindi ElectiveSQPMS
Hindi CoreSQPMS
HistorySQPMS
Hindustani Music (Melodic)SQPMS
Hindustani Music (Percussion)SQPMS
Hindustani Music (Vocal)SQPMS
Home ScienceSQPMS
Informatics PracticesSQPMS
JapaneseSQPMS
KannadaSQPMS
KashmiriSQPMS
KathakSQPMS
KathakaliSQPMS
KuchipudiSQPMS
Legal StudiesSQPMS
LepchaSQPMS
LimbooSQPMS
MalayalamSQPMS
ManipuriSQPMS
MarathiSQPMS
Applied Arts (Commercial Art)SQPMS
Applied MathematicsSQPMS
MathematicsSQPMS
MizoSQPMS
NCCSQPMS
NepaliSQPMS
KTPISQPMS
OdiaSQPMS
PaintingSQPMS
GraphicSQPMS
SculptureSQPMS
PersianSQPMS
Physical EducationSQPMS
PhysicsSQPMS
Political ScienceSQPMS
PsychologySQPMS
PunjabiSQPMS
RussianSQPMS
SindhiSQPMS
SociologySQPMS
SpanishSQPMS
Sanskrit CoreSQPMS
Sanskrit ElectiveSQPMS
TamilSQPMS
TangkhulSQPMS
Telugu (AP)SQPMS
Telugu (Telangana)SQPMS
TibetanSQPMS
Urdu CoreSQPMS
Urdu ElectiveSQPMS

SQPs of remaining subjects coming soon.