नोबेल समिति ने कहा कि अर्नो को यह सम्मान साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिए दिया गया है। स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में गुरुवार को विजेता के नाम का एलान किया। 2022 के लिए साहित्य के नोबेल का एलान कर दिया गया है। इस साल का नोबेल फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो को दिया गया है। फ्रांसीसी लेखिका एनी अर्नो ने अपनी रचनाओं में अपने जीवन के अनुभवों को ही शब्दों का रूप दिया है। यौन संबंधों, गर्भपात, माता-पिता के बिछोह जैसे व्यक्तिगत संस्मरणों को बिना किसी लाग-लपेट के किताबों की शक्ल देकर उन्होंने इन्हें पूरी दुनिया के महिलाओं की आवाज बना दिया। पुरस्कार के लिए उनका चयन करने वाली नोबेल समिति ने कहा, एनी जिस साहस और तीक्ष्ण तरीके से अपनी स्मृति की जड़ों, विलगाव और सामूहिक बाधाओं को उजागर करती हैं उसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। समिति ने कहा, एनी लेखन की मुक्ति की ताकत में विश्वास करती हैं। उनका काम अतुलनीय है। नोबेल समिति ने कहा कि अर्नो को यह सम्मान साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिए दिया गया है। स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में गुरुवार को विजेता के नाम का एलान किया।
No comments:
Post a Comment