Tuesday, 4 October 2022

सिर्फ 10 मिनट में सीखिए 40 इंग्लिश वर्ड्स:रूट वर्ड को समझ गए तो इंग्लिश बन जाएगी आसान

 


जैसे हम नाम भूल जाते हैं वैसे ही हम शब्द भूल जाते हैं। किसी की वोकैब्युलरी को निरंतर फर्टिलाइजेशन की आवश्यकता होती है या वह समाप्त हो जाती है।


- एवलिन वॉ (इंग्लिश राइटर)


करिअर फंडा में स्वागत!


स्ट्रॉन्ग इंग्लिश मतलब करिअर ग्रोथ, और स्ट्रॉन्ग इंग्लिश के लिए स्ट्रॉन्ग वोकैब्युलरी आवश्यक। आज मैं आपको 10 मिनट में 40 इंग्लिश वर्ड्स सिखा दूंगा। बस ध्यान से पढ़ें और लिखते भी चलें (संभव हो तो)।


‘रूट वर्ड्स’ का मैजिक - इंग्लिश वोकैब्युलरी बनी आसान


अधिकांश अंग्रेजी 'रूट वर्ड्स' ग्रीक और लैटिन भाषाओं से आए हैं। रूट वर्ड्स के माध्यम से वोकैब्युलरी बनाने के लिए एक उपयोगी तरीका यह है कि पहले एक रूट वर्ड को देखें और फिर उस आधार के साथ जाने वाले परिचित उपसर्गों (प्रीफिक्स) और प्रत्ययों (सफिक्स) की तलाश करें।


1580 में पब्लिश हुआ विलियम बुलॉकर का यह पैम्पलेट इंग्लिश ग्रामर पर पहला पब्लिकेशन है। विलियम बुलॉकर ने अंग्रेजी के लिए 40 अल्फाबेट बनाए थे। हालांकि बाद में मध्ययुगीन लैटिन की तरह अंग्रेजी में भी 26 अल्फाबेट्स को स्वीकार किया गया।


शुरू करते हैं 40 वर्ड्स की यात्रा, 10 मिनट में


मैं आपको रूट वर्ड दूंगा, और फिर उससे बनने वाले इंग्लिश वर्ड्स और उनका मतलब।


1) Theo - शब्द 'theo' ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ है, ’भगवान’.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –


ATHEISM (उच्चारण - एथिइसम): किसी देवता के अस्तित्व में अविश्वास;

ATHEIST (एथीस्ट): नास्तिक;

MONOTHEISM (मोनोथीइसम): एक भगवान का सिद्धांत;

POLYTHEISM (पॉलीथीइसम): एक से अधिक देवताओं में विश्वास;

THEOCRACY (थिओक्रसी): दैवीय रूप से निर्देशित राज्य की सरकार;

THEOLOGY (थिओलॉजी): धार्मिक आस्था, अभ्यास और अनुभव की स्टडी;

THEOSOPHY (थिओसोफी): रहस्यमय अंतर्दृष्टि के आधार पर भगवान और दुनिया के बारे में शिक्षण;

PANTHEON (पैनथिओन): सभी देवताओं को समर्पित एक मंदिर.


कुल हुए 8 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?


2) Bene - शब्द 'bene' लैटिन से आता है, जिसका अर्थ है ‘अच्छा’.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –


BENIGN (उच्चारण - बिनाइन): दयालु, कोई नुकसान नहीं

BONA FIDE (बोनाˈफाइड): वास्‍तविक, सच्‍चा

BENEDICTION (बेनेडिक्शन): शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति;

BENEFACTOR (बेनेफैक्टर): कोई जो सहायता प्रदान करे;

BENEFICENT (बेनेफिसेंट): अच्छा काम करना या अच्छा उत्पादन करना;

BENEFICIAL (बेनेफिशियल): अच्छे परिणाम देना;

BENEFIT (बेनिफिट): जो भलाई को बढ़ावा देता है;

BENEVOLENT (बेनवॉलेंट): सद्भावना का सूचक.


कुल हुए 16 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?


3) Malus – शब्द ‘malus’ लैटिन से आता हैं, इसका अर्थ है ‘बुरा या हानिकारक’.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं – (ऊपर दिए आठ से ये एकदम उलट हैं)


MALIGN (उच्चारण - मˈलाइन्‌): दुर्भावनापूर्वक निंदा करके बदनाम करना;

MALA FIDE (मेला फाइड): बुरी नीयत से कुछ करना;

MALEDICTION (मलेडिक्शन): बुराई करने के लिए बोले गए अपशब्द;

MALEFACTOR (मैलेफैक्टर):अपराध या बुरा करने वाला;

MALEFICENT (मैलेफिसेंट): नुकसान कर देने वाली स्थिति;

MALAISE (मˈलेज): बीमारी महसूस करने की सामान्य अवस्था;

MALCONTENT (मैल्‌कंटेंट): जो असंतुष्ट है और बुरी स्थिति को बदलना चाहता है;

MALEVOLENT (मेलेवॉलेंट): द्वेष या घृणा.


कुल हुए 24 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?


4) Plac - शब्द 'plac' लैटिन से आता है, जिसका अर्थ होता है, ’खुश या संतुष्ट करना’.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –


COMPLACENT (उच्चारण - कम्प्लेसन्ट): अपनी क्षमताओं से संतुष्ट महसूस करना और प्रयास बंद कर देना;

IMPLACABLE (इमप्लेकेबल): बदलने के लिए (मानने के लिए) तैयार ही नहीं;

PLACATE (प्लकेट) : किसी को गुस्सा करने से रोकने के लिए मनाना;

PLACEBO (प्लैसिबो): एक दवाई जो दवाई नहीं सिर्फ आश्वासन है;

PLACID (प्लैसिड): एक शांत उपस्थिति या विशेषताएं होना.


कुल हुए 29 वर्ड्स। कठिन तो नहीं है?


5) Anglo – शब्द 'anglo' लैटिन से आता है, जिसका अर्थ 'इंग्लिश या ब्रिटिश' है.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –


ANGLOMANIA (उच्चारण - एंग्लोमेनिया): अंग्रेजी रीति-रिवाजों की अत्यधिक प्रशंसा;

ANGLOPHOBIA (एंग्लोफोबिया): इंग्लैंड का डर;

ANGLOPHONE (एंग्लोफोन): अंग्रेजी बोलने वाला व्यक्ति;

ANGLO-INDIAN (एंग्लो-इंडियन): अंग्रेजी मूल के भारतीय नागरिक;

ANGLOPHILE (एंग्लोफाइल): कोई व्यक्ति जो इंग्लैंड के देश और संस्कृति से प्यार करता है;

ANGLOSPHERE (एंग्लोस्फीयर): अंग्रेजी बोलने वाले देशों का संग्रह.


कुल हुए 35 वर्ड्स। देखते ही देखते कितना कर लिया!


6) Gamo - शब्द 'gamo' ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ है ‘शादी’.


इस रूट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –


MONOGAMY (उच्चारण - मोनोगैमी): एक समय में केवल एक विवाह की प्रथा;

BIGAMY (बाइगैमी): दो विवाह प्रथा या दो विवाह कर लेना;

POLYGAMY (पॉलीगैमी): बहु-विवाह प्रथा या स्थिति;

MISOGAMY (मिसोगैमी): शादी से नफरत;

MISOGAMIST (मिसोगैमिस्ट): एक व्यक्ति जो शादी की अवधारणा से नफरत करता है.


और हो गए पूरे 40!


तो आज का करिअर फंडा ये है कि इंग्लिश सीखते समय वोकैब्युलरी स्ट्रॉन्ग करना इम्पॉर्टेन्ट है, और उसके लिए रूट वर्ड स्टडी सबसे बढ़िया तरीका।

Source: https://www.bhaskar.com/db-original/news/english-will-become-easy-if-you-understand-the-root-word-130381378.html?ref=inbound_article

No comments:

Post a Comment