नोबेल पीस प्राइज 2022 का ऐलान हो चुका है। इस बार नोबेल शांति पुरस्कार बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता, रूसी समूह 'मेमोरियल' और 'यूक्रेनियन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज' के नाम किया गया है।
इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में बंद बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह 'मेमोरियल' और यूक्रेन के संगठन 'सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज' को देने का ऐलान किया गया है।
नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने ओस्लो में की। पिछले साल यह पुरस्कार दो पत्रकारों, रूस के दिमित्री मुरातोव और फिलीपीन्स के मारिया रेसा को दिया गया था।
तब उन्हें यह पुरस्कार लोकतंत्र और शांति की अहम जरूरत, फ्रीडम ऑफ स्पीच की हिफाजत के लिए दिया गया था।
No comments:
Post a Comment